October 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Indore News Update: शादी-पार्टी की फायर मशीन फटने से दो लोग झुलसे, प्रशासन की टीम ने दुकान को किया सील

इंदौर। इंदौर के नंदानगर क्षेत्र में रविवार शाम शादी और पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली स्पेशल इफेक्ट्स फायर मशीन (कोल्ड पाइरो/फायर गन) से एक दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन के अचानक फटने व आग पकड़ने के कारण दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अग्नि सुरक्षा और अवैध रूप से बेची जा रही आतिशबाजी मशीनों को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने और अवैध रूप से ऐसी खतरनाक फायर मशीनें बेचने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

🔒 एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्रवाई: तहसीलदार निधि धाकड़ ने फायर मशीन बेचने वाली दुकान को किया सील

कलेक्टरेट से मिले कड़े निर्देशों के पालन में एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार निधि धाकड़ की प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के बाद उक्त फायर मशीन बेचने वाली दुकान पर दबिश दी और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर दुकान को पंचनामा बनाकर सील कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शहर में बिना सुरक्षा लाइसेंस के शादी-ब्याह और आयोजनों के लिए बेची या किराये पर दी जा रही ऐसी मशीनों के खिलाफ आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Share to...