उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को रफ्तार, 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के वाल्मीकि धाम में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत 539.18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि को पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि प्रदेश सरकार सभी देवस्थानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रामायण का संदेश समस्त मानवता के कल्याण और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है।

इन विकास कार्यों में सड़क चौड़ीकरण, श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा और धार्मिक स्थलों के उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया है। अंकपात चौराहे से मंगलनाथ तक सड़क चौड़ीकरण पर 98.24 करोड़, क्षिप्रा नदी के पूर्वी भाग में सड़क निर्माण पर 82.20 करोड़ और शकरवासा पंचकोशी मार्ग के चौड़ीकरण पर 36.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

वहीं, भूखी माता मंदिर परिसर के विकास के लिए 118.16 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसके अलावा अमृत द्वार, पांचजन्य द्वार और सिद्धवट मंदिर परिसर के विकास पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं, सुगम यातायात और व्यवस्थित पार्किंग उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ के लिए उज्जैन में व्यापक स्तर पर अधोसंरचना विकसित की जा रही है। इन कार्यों से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और उज्जैन की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और संत-महात्मा भी उपस्थित रहे।

More Stories
Indore Municipal Corporation Action: महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर चालानी कार्रवाई शुरू, जल संरक्षण के लिए बड़ा कदम
Katni Jalpa Devi Road Incident: आदतन अपराधी लल्ला पंडित ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में दहशत का माहौल
Commercial Tax Officer EOW Action: दमोह में पदस्थ अधिकारी के जिलहरी स्थित आवास पर EOW की बड़ी कार्रवाई