October 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Katni Jalpa Devi Road Incident: आदतन अपराधी लल्ला पंडित ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में दहशत का माहौल

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी शहर में बेखौफ अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सुक्खन चौक पर दुकान चलाने वाले 57 वर्षीय डेयरी संचालक किशोर तोमर पर एक आदतन अपराधी ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार रात किशोर तोमर जालपा मंदिर रोड स्थित अपनी कुलदेवी मां काली के मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद जब वे दोपहिया वाहन से वापस अपनी दुकान की ओर लौट रहे थे, तभी मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाश ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

🔍 आदतन अपराधी हर्ष द्विवेदी उर्फ लल्ला पंडित पर आरोप: पुरानी रंजिश के चलते वारदात, अस्पताल में भर्ती व्यापारी

घटना के संबंध में बताया गया कि मार्ग पर पहले से मौजूद आदतन अपराधी हर्ष द्विवेदी उर्फ लल्ला पंडित ने जैसे ही किशोर तोमर को देखा, उनके सिर पर भारी पत्थर से वार कर दिया। सिर पर हमला होते ही वे दोपहिया वाहन समेत नीचे गिर पड़े। इसके बाद बेखौफ आरोपी ने जमीन पर पड़े व्यापारी के सिर व चेहरे पर लगातार लगभग 15 बार पत्थर से ताबड़तोड़ हमला किया और गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है और इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Share to...