जबलपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गंभीर शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने वाणिज्यिक कर अधिकारी (Commercial Tax Officer) मनीष कुमार जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनके आवास पर छापेमारी शुरू की है। आरोपी अधिकारी वर्तमान में दमोह जिले में पदस्थ बताए जा रहे हैं। मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह करीब 6 बजे से ही जिलहरी स्थित रिलायबल डेवलपर कॉलोनी में EOW की टीम द्वारा कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
🔍 निरीक्षक बृजमोहन सिंह की जांच में सही पाई गई शिकायत: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज, सर्च जारी
EOW अधिकारियों के अनुसार, वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के खिलाफ अपने वैध आय स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत मिली थी। EOW के निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया द्वारा की गई प्राथमिक जांच व सत्यापन में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाई गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फिलहाल EOW की टीम उनके आवास पर चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों और दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।

More Stories
CM Mohan Yadav Ujjain Visit: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली रफ्तार, महर्षि वाल्मीकि धाम में शिलान्यास
Indore Municipal Corporation Action: महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर चालानी कार्रवाई शुरू, जल संरक्षण के लिए बड़ा कदम
Katni Jalpa Devi Road Incident: आदतन अपराधी लल्ला पंडित ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में दहशत का माहौल