नईदिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने आज अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की और वर्ल्डकप में अपने विजय अभियान को जारी रखा।
अफगानिस्तान के साथ हुए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला, रोहित ने तूफानी अंदाज में शतक लगाते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।
नईदिल्ली में हुए इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाएं। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्ला ने कप्तानी पारी खेलते हुए 80 रन बनाये। वही अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन बनाएं। भारत की और से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए वही हार्दिक पांड्या ने 2 और कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर ने 1-1 विकेट झटका।
मैच में 273 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच 156 रनों की साझेदारी हुई। ईशान किशन 47 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। मगर कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। रोहित शर्मा ने तेज शतक लगाया। मात्र 63 गेंद पर 100 रन पुरे किये और कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 16 चौके लगाए। वही विराट कोहली ने भी शानदार पारी खेली। कोहली ने 56 गेंदों पर 55 रनों की नाबाद पारी खेली ओर श्रेयस अय्यर 23 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने 35वे ओवर की लास्ट बॉल ओर चौका लगाकर भारत को 8 विकेट से जीत दर्ज करवाई।
रोहित की पारी के बदौलत भारतीय टीम ने 35 ओवरों में ही 2 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान टीम के एकमात्र स्टार स्पिनर राशिद खान ने 2 विकेट झटके।
अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान से हैं।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल