नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी है। पहले 23 नवंबर को एक चरण में चुनाव होना तय किया गया था। अब इसे बदलकर 25 नवंबर कर दिया गया हैं। हालांकि, मतदान एक ही चरण में होगा वही चुनाव का नतीजा 03 दिसंबर को आएगा।
दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। राजस्थान में एक चरण में वोटिंग की तारीख 23 नवंबर तय की गई थी मगर, तारीख की ऐलान होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों ने चुनाव की तारीख को लेकर अपनी बात रखी थी।
बताया गया था कि 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इस वजह से बड़ी संख्या में विवाह समारोह और मांगलिक और धार्मिक उत्सव होते हैं। ऐसे में लोगों को असुविधा होगी। वाहनों की कमी सामने आएगी और वोटिंग पर भी असर पड़ सकता है। इस वजह से राज्य के बहुत से सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों ने अपने प्रतिनिधित्व के जरिए आयोग से इस तारीख को मतदान टालने की गुहार लगाई थी।
चुनाव आयोग ने इस बात पर विचार किया और मतदान की तारीख में बदलाव करते हुए उसे 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर (शनिवार) कर दिया है।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल