उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के पुणे से आए कोलते परिवार ने ज्योतिर्लिंग श्री बाबा महाकालेश्वर जी को एक भव्य महाभोग अर्पित किया है। इस महाभोग में मुख्य रूप से रत्नागिरी के प्रसिद्ध हापुस आम और हिमालय की घाटियों की शुद्ध केसर शामिल रही। इस संपूर्ण आयोजन और भोग की कुल लागत लगभग 22 लाख रुपये बताई गई है।
डॉ. सागर कोलते और उनके परिवार ने बाबा महाकाल के चरणों में 1250 किलोग्राम हापुस आम और 1250 ग्राम शुद्ध केसर अर्पित की। वर्ष 2026 के इन प्रथम प्राकृतिक रूप से पके आमों को शुभ मुहूर्त में स्वर्ण वर्क और शुद्ध केसर से सजाकर नई चांदी की थालियों के साथ भगवान को चढ़ाया गया। चांदी की थालियां, 1250 ग्राम केसर और आमों को विधिवत रूप से मंदिर में ही जमा करवा दिया गया।
यह विशेष अनुष्ठान डॉ. सागर, उनकी पत्नी डॉ. साधना, पुत्र साराध्य, पुत्री साध्या और पुत्र सात्विक कोलते द्वारा सात कंपनियों के सातवीं मंजिल पर स्थित कार्यालय के सफल निर्माण और स्थापना के उपलक्ष्य में किया गया। इन कंपनियों में सत्व सफायर एंड बुलियन प्रा. लि., साराध्य हेल्थकेयर प्रा. लि., साध्यसार हेल्थकेयर ओपीसी प्रा. लि., सेवंथ कॉस्मोशेल प्रा. लि., सालस्टिक 22K ओपीसी प्रा. लि., रणसागर क्लिनिक और सारस आयुर्वेद क्लिनिक शामिल हैं। परिवार ने इस महाभोग के माध्यम से पारिवारिक सुख, निरोगी काया, धन-धान्य, संपत्ति और कार्य में अपार सफलता की कामना की।
श्री महाकालेश्वर के अलावा उज्जैन के अन्य प्रमुख देवस्थानों पर भी कोलते परिवार द्वारा भोग अर्पित किया गया। श्री कालभैरव मंदिर, श्री हरसिद्धि माता मंदिर, श्री नवग्रह मंदिर, श्री मंगलनाथ मंदिर, श्री गढ़कालिका माता मंदिर और श्री विक्रांत भैरव मंदिर में प्रत्येक स्थान पर 125 किलोग्राम आम और 12 ग्राम केसर चढ़ाई गई। इस प्रकार इन सभी मंदिरों में कुल 750 किलोग्राम हापुस आम और 72 ग्राम शुद्ध केसर का भोग लगाया गया।
यह संपूर्ण कार्य कंपनी की प्रतिनिधि मुरली मनोहर जोशी, महाकाल मंदिर के आकाश पुजारी और मान्यवर मंदिर प्रशासकीय अधिकारियों के समक्ष व सहयोग से सानंद पूर्ण हुआ। कोलते परिवार ने श्री बाबा महाकालेश्वर जी से परिवार की उन्नति, सुख-संपदा, अभूतपूर्व वास्तु संपदा और उच्चतम स्वरूप की निरंतर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये