April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शुभ मुहूर्त में राम मंदिर में गर्भगृह में हुई भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी, योगी सहित अन्य रहें मौजूद, देशभर में उत्सव का माहौल

हीना तिवारी, अयोध्या: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। पंडित लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने प्राण प्रतिष्ठा की वैदिक प्रक्रिया संपन्न कराई और रामलला बरसों बाद अपने मूल स्थान पर स्थापित हुए।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर के गणमान्य अतिथि भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर के गर्भगृह में सिर्फ पांच लोग ही मौजूद थे, इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल थे। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले ग्यारह दिन का यम तप किया था। पीएम मोदी हाथों में पूजा की सामग्री लेकर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचे थे।

राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला के श्यामल रंग की 51 इंच की प्रतिमा को विराजित किया गया है। जो भगवान राम के पांच वर्षीय बाल स्वरूप की है। इसका वजन 200 किलोग्राम है। पीएम मोदी ने पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान किए। जिसके बाद रामलला गर्भगृह में स्थापित हो गए हैं। 23 जनवरी से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आज सकेंगे। मंगलवार से अयोध्या में बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचेंगे।

रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में ही हुआ था। बताया जाता है भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने अयोध्या में उनका मंदिर बनवाया था। 5वीं शताब्दी में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया था, लेकिन 1528 में मुगल बादशाह बाबर के कहने पर मंदिर तुड़वाकर मस्जिद का निर्माण करवाया गया था। बाद में इसे ही बाबरी मस्जिद के नाम से जाना जाने लगा। 1813 में पहली बार हिंदू संगठनों ने राम जन्मभूमि पर दावा किया था। अंग्रेजी शासन के दौरान 1853 में पहली बार यहां सांप्रदायिक हिंसा हुई। 1859 में अंग्रेजों ने विवादित वाली जगह के आसपास बाड़ लगवा दी थी।

आज देशभर में उत्साह का माहौल हैं। श्रीराम मंदिर में रामजी की प्राण प्रतिष्ठा होते हुए लाखो करोड़ो लोगो मे टेलीविजन, मोबाइल, एलईडी, न्यूज़ चैनल्स,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अयोध्या राममंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखा और उसके बाद लोगो ने आतिशबाजी कर मिठाई बाटकर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी और जमकर उत्सव मनाया। देशभर में मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे है। भंडारे किये जा रहे है साथ ही शोभायात्राये निकाली जा रही तो विभिन्न मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा होते ही महाआरती का आयोजन किया गया। करीब 500 साल बाद श्रीराम जी आने पर उत्सव का माहौल है और जगह जगह विभिन्न शहरों, कस्बों, गांवों को दुल्हन की तरह सजाया गया। जमकर आतिशबाजी की जा रही हैं और रात में भी दीपक लगाकर आतिशबाजी कर दीपावली मनाई जाएंगी।

Share to...