हीना तिवारी, उज्जैन: आज 22 जनवरी ऐतिहासिक दिन श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में आज विशेष भस्म आरती हुई। बाबा महाकाल को श्री राम का श्रृंगार किया गया साथ ही फुलझड़ियां भी जलाई गई। महाकाल के मंदिर में दीपावली बनी वही भगवान महाकाल को छप्पन भोग लगाएं गए। आकर्षक विद्युत सज्जा से महाकालेश्वर मंदिर रामलला के स्वागत के लिए सजाया गया हैं।
अयोध्या में आज रामलला विराजने वाले हैं जिसको लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। इसी को लेकर उज्जैन भी संपूर्ण रूप से सज गया है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में विशेष तैयारी की गई है। 16 तारीख से ही यहां पर अलग-अलग विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं। मंदिर में बाबा महाकाल की आज विशेष भस्म आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल का श्रृंगार प्रभु श्री राम के रूप में किया गया। सुबह 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में बाबा महाकाल को हरि ओम जल चढ़ाया गया उसके बाद बाबा महाकाल को पंचामृत अभिषेक किया गया। बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। फिर बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल के साथ श्री राम लक्ष्मण और सीता का विग्रह रखा गया भस्म आरती में 56 भोग लगाए गए।
भस्म आरती में दिवाली देखने को मिली। बाबा महाकाल की आरती में फुलझड़ियां चलाई गई। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के साथ श्री राम की भी पूजा अर्चना ओर दर्शन किये, महाकाल के आंगन में आज का दिन विशेष रूप से बनाया गया।
महाकालेश्वर मंदिर में आये श्रद्धालुओं ने कहा कि हमने एक साथ श्री राम और महाकाल के दर्शन कर लिए।

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान