इजराइल ने तीन साल पहले महिलाओं को अपहरण करने वाले हमास के दरिंदे को मार गिराया और हमास से अपना पुराना बदला ले लिया. इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) और शिन बेट ने लाहाव 433 की गिदोनिम यूनिट 33 के साथ संयुक्त कार्रवाई में 7 अक्टूबर, 2023 को नोआ अर्गामानी के अपहरण में शामिल एक आतंकी को मार गिराया है. सेना और शिन बेट ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी. मारे गए आतंकी की पहचान निदाल लतीफी साकर के रूप में हुई है.
IDF के मुताबिक, साकर को नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से नोआ अर्गामानी और अविनातन ओर को अगवा करने के बाद मोटरसाइकिल से गाजा ले गया था. उसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया था. सेना ने बताया कि साकर गाजा पट्टी में सक्रिय एक वैश्विक जिहादी संगठन से जुड़ा हुआ था.
सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसने पूरी लड़ाई के दौरान हमास को हथियार सप्लाई किए थे. साथ ही सैनिकों और इजराइली नागरिकों पर हमले भी किए थे.
इजराइल डिफेंस फोर्स ने अपहरण का जारी किया वीडियो
इजराइल डिफेंस फोर्स की ओर से एक्स पर किए गये पोस्ट में कहा गया है कि हर निदाल लतीफी साकर, एक आतंकवादी ऑपरेटिव जो गाजा में काम करने वाले ग्लोबल जिहादी संगठनों से जुड़ा है. दूसरी गतिविधियों के अलावा, उसने युद्ध के दौरान हमास को हथियार सप्लाई किए.
बयान में कहा गया है कि साकर ने 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान इजराइल में घुसपैठ की और नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से नोआ अर्गामानी और अविनातन ओर को किडनैप करने के लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया. हाल ही में, साकर ने इजराइली नागरिकों और IDF सैनिकों को निशाना बनाकर हमले किए. उससे पैदा होने वाले खतरे को खत्म करने के लिए उसे खत्म कर दिया गया. IDF शिन बेट ने नोआ अर्गामानी किडनैपिंग से जुड़े आतंकवादी को मार गिराया.
245 दिनों के बाद अर्गामानी को गाजा से बचाया गया था
अर्गामानी को 8 जून, 2024 को 245 दिनों के कब्जे के बादऑपरेशन अर्नोन में गाजा से बचाया गया था. उसे एंड्री कोजलोव, अल्मोग मीर जान और श्लोमी जिव के साथ बचाया गया था. अविनातन ओर को अक्टूबर 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा डील के तहत रिहा किया गया था. जुलाई में, इजराइली सुरक्षा बलों ने हवाई हमलों में इजराइली बंधकों को अपहरण करने और कैद करने से जुड़े दो आतंकवादियों को मार गिराया था, जिसमें मुजाहिदीन ब्रिगेड का कमांडर अहमद हुसैन मोहम्मद कफीना भी शामिल था.
कफीना उन आतंकवादियों में से था, जिन्होंने 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान इजराइल पर हमला किया था, और अपनी कमांड में आतंकवादियों के एक ग्रुप को लीड कर रहा था. उस समय IDF के अनुसार, उसने अविनतन ओर और नोआ अर्गामानी के अपहरण में हिस्सा लिया था और सुदिथिसक रिनथालक की किडनैपिंग में शामिल दूसरे लोगों को निर्देश दिया था.

More Stories
US Iran News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखा नया प्रस्ताव, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए रखी ये बड़ी शर्तें
UNGA News: नेतन्याहू और जोहरान ममदानी के बीच जुबानी जंग तेज, हमास कनेक्शन और युद्ध अपराधों पर आमने-सामने
Cross Border Conflict News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव गहराया, संयुक्त राष्ट्र मिशन ने जताई चिंता