उज्जैन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, संध्या आरती में हुए शामिल
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल की संध्या आरती में शामिल होकर भगवान के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किए।
मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन और मंदिर की व्यवस्थाओं को देखकर केंद्रीय मंत्री अभिभूत नजर आए। दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर की भव्यता, धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।

More Stories
Mohan Yadav Scindia Updates: 2020 की सरकार गिराने पर उठाए सवाल, सिंधिया के पुराने बयान पर किया पलटवार
England Series Schedule Updates: 26 नवंबर से शुरू होगी 5 टी-20 मैचों की सीरीज, वडोदरा व सूरत में मुकाबले
Gopashtami Kartik Purnima Updates: सुबह 4 से 7 बजे तक होता है मूल पाठ, बिना किसी बाहरी सहयोग के चलता है आयोजन