भोपाल: मध्य प्रदेश के नए DGP के रूप में 1991 बैच के IPS अधिकारी उपेंद्र कुमार जैन का सिलेक्शन होना लगभग तय माना जा रहा है। जैन वर्तमान में EOW के DG हैं। वे उज्जैन में SP रह चुके हैं। इसके अलावा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के करीबी रिश्तेदारों में भी उनका नाम है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री से मशविरे के बाद इसी हफ्ते उनके नाम को हरी झंडी दे सकते हैं।
📋 3 नामों का पैनल किया था तैयार
एक दिसंबर से नए DGP के पदभार संभालने को लेकर गुरुवार 20 नवंबर को दिल्ली में हुई बैठक में UPSC के प्रतिनिधि के साथ MP के CS और DGP भी शामिल हुए थे। इसके बाद तीन नाम का पैनल तैयार किया है।
इसमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम शामिल किया गया था। इन तीन अफसरों में से उपेंद्र जैन का नाम फाइनल कर लिया गया है। CM डॉ. मोहन यादव की हरी झंडी मिलते ही गृह विभाग नए DGP की नियुक्ति के आदेश जारी करेगा।
🎯 उपेंद्र जैन की कार्यशैली से सीएम वाकिफ
उपेंद्र जैन को लेकर सबसे अहम बात यह मानी जा रही है कि वे SP उज्जैन रहे हैं और CM यादव उनकी कार्यशैली से वाकिफ हैं। उनका बनना लगभग तय माना जा रहा है।
साथ ही केंद्र में पदस्थ अधिकारियों से भी उनकी पटरी अच्छी बैठती है। अगर किसी महिला को DGP बनाने का मौका दिया जाता तब प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव नई DGP बन सकती थीं।
🛡️ प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की भी थी दावेदारी
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव मध्य प्रदेश कैडर की 1991 बैच की भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं जो वर्तमान में मध्य प्रदेश होमगार्ड और SDERF (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की महानिदेशक (DG) के पद पर कार्यरत हैं। वे मध्य प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (DGP) पद के लिए UPSC द्वारा तय तीन सीनियर IPS अधिकारियों के पैनल में शामिल रहीं।
🏛️ डीजी जेल वरुण कपूर भी रहे पैनल में
डॉ. वरुण कपूर मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं, जो जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश जेल विभाग के महानिदेशक (DG) के पद पर कार्यरत हैं। 14 मई 1967 को जन्मे कपूर NIT (तिरुचिरापल्ली) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BE (ऑनर्स) हैं। IPS बनने से पहले उन्होंने 1989 से 1991 के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के रूप में काम किया। इसके बाद UPSC परीक्षा पास कर वे IPS बने।

More Stories
Mohan Yadav Scindia Updates: 2020 की सरकार गिराने पर उठाए सवाल, सिंधिया के पुराने बयान पर किया पलटवार
England Series Schedule Updates: 26 नवंबर से शुरू होगी 5 टी-20 मैचों की सीरीज, वडोदरा व सूरत में मुकाबले
Gopashtami Kartik Purnima Updates: सुबह 4 से 7 बजे तक होता है मूल पाठ, बिना किसी बाहरी सहयोग के चलता है आयोजन