भोपाल: राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के अरवलिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठा लिया। तीनों को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
💬 सुबह देवरानी से हुआ था विवाद
भोपाल में दर्दनाक घटना सामने आई है। ईंटखेड़ी थाना इलाके के अरवलिया गांव में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठाया। भोपाल देहात SP पंकज पांडेय ने बताया कि “महिला बच्चों को समय से पहले स्कूल से घर लेकर पहुंची थी। शनिवार सुबह रुकसाना किसी काम से अपने देवर के घर गई थी। दोनों परिवार आसपास ही रहते हैं। वहां किसी बात को लेकर रुकसाना का अपनी देवरानी से विवाद हो गया। घर लौटने के बाद इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच भी कहासुनी हुई। इसके बाद फईम अपनी दुकान चला गया।
🏫 बच्चों को स्कूल से समय से पहले लेकर आई घर
पति के दुकान जाने के बाद रुकसाना स्कूल पहुंची और छुट्टी होने से पहले ही दोनों बच्चों को घर ले आई। घर पहुंचने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद घर के अंदर से बच्चों की चीखने की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग अनहोनी की आशंका में मौके पर पहुंचे। घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। पड़ोसियों ने तुरंत फईम को दुकान से बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में रुकसाना और दोनों बच्चे बेसुध हालत में पड़े मिले। तीनों को आनन-फानन में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
🔍 पुलिस कर रही मामले की जांच
मृतकों की पहचान 37 वर्षीय रुकसाना, उनकी 12 वर्षीय बेटी रुकईया और 8 वर्षीय बेटे फैजल के रूप में हुई है। रुकसाना का पति फईम खान गांव में पंचर बनाने की दुकान चलाता है। SP पंकज ने कहा शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद घटना की वजह सामने आ रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मायके पक्ष और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।”

More Stories
Mohan Yadav Scindia Updates: 2020 की सरकार गिराने पर उठाए सवाल, सिंधिया के पुराने बयान पर किया पलटवार
England Series Schedule Updates: 26 नवंबर से शुरू होगी 5 टी-20 मैचों की सीरीज, वडोदरा व सूरत में मुकाबले
Gopashtami Kartik Purnima Updates: सुबह 4 से 7 बजे तक होता है मूल पाठ, बिना किसी बाहरी सहयोग के चलता है आयोजन