April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बकरी चोर गिरोह पकड़ाया, 30 बकरियां बरामद 7 आरोपी गिरफ्तार

खरगोन: गांवों से बकरियां चुराने वाले एक बडे गिरोह को पकड़ने में खरगोन जिले की खलटांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने 30 बकरियां बरामद कर 7 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से बकरियो की चोरी कर रहे थे। गिरोह से 10 बडी चोरी की घटनाओ का फिलहाल खुलासा हुआ है। गिरोह का एक मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस को आशंका की गिरोह के तार किसी बडे गिरोह से जुडे हो सकते है।

दरअसल खरगोन जिले के महाराजखेडी में 14 जुलाई को गांव के एक किसान की 92 बकरियां चोरी हुई थी। इस दौरान आरोपीयो ने वाहन में भरकर चोरी कर ले जा रही 5 बकरियों के चिल्लाने पर उनका गला रेत कर मार डाला था। सभी आरोपी धार जिले के बताये जा रहे है। आरोपी इन्दौर, धार, खरगोन जिले और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में वारदात को अंजाम देते थे। पहले रैकी कर गिरोह योजनाबद्ध तरिके से चोरी की घटना करता था। खलटांका पुलिस अब पकडे गये आरोपीयो से गिरोह के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया की लंबे समय से बकरी चोरी की घटना की सूचना मिल रही थी। खलटांका पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ग्रामीण किसान के यहाॅ 92 बकरीयो की चोरी को पुलिस ने गंभीरता से लिया। विशेष टीम बनाकर एक बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सभी आरोपी धार जिले है। रैकी कर खरगोन, इन्दौर और धार जिले में 10 चोरी की घटनाओ का खुलासा हुआ है। इनके नेटवर्क और अन्य घटना को लेकर रिमांड लेकर पूछताछ करेगे। मुख्य आरोपी फरार है। पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते है।

Share to...