May 4, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ग्लेशियर टूटने से तबाही, 100 से 150 लोगों के बहने की आशंका

Uttarakhand Glacier break : उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath) में बड़ा हादसा हुआ है। चमोली जिले के तपोवन इलाके में रविवार को ग्लेशियर (Glacier) फटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, राज्य के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि एनडीआरफ की टीम मार्च कर चुकी है, जबकि आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है।

तबाही में हताहत होने वाले लोगों की संख्या में बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 100 से 150 लोगों के बहने की आशंका है। ग्लेशियर के टूटने से अलकनंदा नदी और धौलीगंगा नदी में हिमस्खलन और बाढ़ के चलते आसपास बसे लोगों को हटाया जा रहा है। कई घरों के बहने की आशंका भी जताई जा रही है। साथ ही जोशीमठ के करीब बांध टूटने की भी खबर है।

आईटीबीपी के जवान बचाव कार्य के लिए पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ की टीमें गाजियाबाद से चमोली के लिए भेजी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। चमोली जिले के तपोवन इलाके में रैणी गांव में बिजली परियोजना पर हिमस्खलन के बाद धौलीगंगा नंदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया है। निजले इलाके में रहने वाले लोगों को ऊपरी इलाकों में भेजा जा रहा है।

ग्लेशियर फटने से हुई तबाही को देखते हुए श्रीनगर, ऋषिकेश और हरिद्वार समेत अन्य जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चमोली के रिणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश और अचानक पानी आने से क्षति की संभावना है। नदी में अचानक पाने आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है। नदी किनारे बसे लोगों को क्षेत्र से हटाया जा रहा है।

Share to...