झारखंड: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता चंपाई सोरेन के सुर बागी हो गए हैं। उनके हाल के एक ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी। अब पूर्व सीएम ने नई घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे और नई पार्टी बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए भी दरवाजे खुले रखे हैं। चंपाई ने कहा कि मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा। मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिलता है, तो उसके साथ आगे बढ़ूंगा।
पूर्व सीएम चंपाई सोरेन अब फ्रंट फुट पर राजनीति के मैदान में उतर गए हैं। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने आज हाता क्षेत्र में समर्थकों से मुलाकात के बाद अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि सात दिन के भीतर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। कल देर रात से सरायकेला स्थित उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था।
दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वे क्या करने वाले हैं। सुबह बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे थे। समर्थकों से बातचीत के बाद चंपाई सोरेन अलग-अलग जगहों पर जाकर समर्थकों से मिल रहे हैं। अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा के बाद ऑफ द रिकॉर्ड चंपाई सोरेन ने कहा कि सीएम बनने के बाद जिस तरह से अपमानित किया जा रहा था। उसको बयां नहीं किया जा सकता है।

More Stories
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल