उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के लिए वीआईपी, वीवीआइपी, फ़िल्म कलाकार और क्रिकेटरो उज्जैन बाबा के दरबार मे आने का सिलसिला जारी हैं।
आज गुरुवार को फ़िल्म अभिनेता शिव भक्त आशुतोष राणा बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के लिए बाबा महाकाल के दरबार में पहुँचे। आशुतोष राणा ने बाबा महाकाल के दरबार मे शीश नवाया। नंदी हाल में बैठकर राणा ने बाबा महाकाल का ध्यान लगाया। करीब आधे घण्टे तक नंदी हाल में बैठकर ध्यान किया और बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। बाबा महाकाल के मंत्र ॐ नमः शिवाय का जप किया। मंत्र जप के बाद बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
बाबा के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राणा ने कहा कि हमने हमारे गुरुदेव के सानिध्य में सीखी वो यह है कि परमात्मा भगवान देवाधिदेव महाकाल की भक्ति करने के दो तरीके हैं या तो तो उनकी कामना से प्रेरित होकर भक्ति करते हैं पूजन करते है या फिर भावना से प्रेरित होकर भक्ति करते हैं। जब कामना से प्रेरित होकर भक्ति की जाती हैं तो महाकाल आपको वो देते हैं जो आपकी इच्छा हैं लेकिन आप भावना से प्रेरित होकर करते है तो महाकाल आपको वो देते है जो महाकाल की इच्छा हैं तो हमारी पूजा और प्रार्थना में कामना नही हैं हमारी पूजा ओर प्रार्थना में भावना हैं की आपने हमे अद्भुत जीवन दिया और प्रार्थना की जीवन के प्रत्येक क्षण को बहुत सार्थक तरीके से सफलतापूर्वक जीवन को जी पाएं तो हमारा आना भी सफल हो जाएगा और जगत से जाना भी सफल हो जाएगा।
विदित हो कि फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और वे कई बार बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के लिए बाबा महाकाल के दरबार आ चुके हैं।

More Stories
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल