Farmer Law: कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन (Protest) कर रहे किसानों ने शनिवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चक्काजाम किया। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन में आंदोलन की औपचारिकता निभाई गई। वहीं, भोपाल में आंदोलन नहीं हो रहा है। इंदौर में आंदोलन तो हुआ, लेकिन किसानों की संख्या इतनी नहीं थी कि वे हाईवे को जाम कर सकें। यहां सिर्फ 15 से 20 किसान ज्ञापन सौंपकर किनारे हो गए।
उज्जैन (Ujjain) में चक्काजाम के दौरान सड़क पर ही चूल्हा बनाकर रोटी बनाई और डेढ़ घंटे में आंदोलन समाप्त कर दिया। जबलपुर में डेढ़ बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन समाप्त कर दिया गया। ग्वालियर में 2 जगहों पर हाईवे जाम किया गया। किसानों के समर्थन में इंदौर में भी महाराणा प्रताप चौराहा, राऊ पिगडंबर एबी रोड पर दोपहर में किसानों ने हाईवे को जाम करने की घोषणा की थी।
दोपहर 1 बजे तक 15 से 20 किसान यहां पहुंचे और हाईवे जाम करने के लिए सड़क पर बैठ गए। हालांकि किसानों की इतनी संख्या नहीं थी कि सड़क पर आवाजाही को रोकी जा सके। यातायात बिना बाधा के चलता रहा। इसके बाद सड़क पर बैठे इन किसानों ने वहां मौजूद अधिकारी को कृषि कानून वापस लेने के लिए एक ज्ञापन दिया। किसानों से ज्यादा संख्या में पुलिस और मीडियाकर्मी हाईवे पर मौजूद थे।
उज्जैन आगर रोड और चंदेसरा गांव के पास डेढ़ घंटे में चक्काजाम खत्म हो गया। यहां लगभग डेढ़ घंटे बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। उज्जैन में प्रदर्शन के दौरान महंगाई का भी मुद्दा उठा। कांग्रेस पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने कहा गैस सिलेंडर के दाम रोज बढ़ रहे हैं। घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है इसलिए सड़क पर चूल्हा जला कर रोटियां सेंकी गईं। इसके बाद चक्काजाम आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

More Stories
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल