May 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री अंतरा बिस्वास और विक्रांत सिंह राजपुत बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में आज सुबह आस्था का एक अनूठा संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) और जाने-माने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई।

​दोनों कलाकारों ने तड़के होने वाली अलौकिक भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लिया। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भस्म आरती की दिव्य ऊर्जा को महसूस किया और बाबा महाकाल की आराधना में लीन नजर आए।

भस्म​आरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करना उनके लिए एक सौभाग्य की बात है और यहां आकर उन्हें असीम मानसिक शांति मिली है। कलाकारों ने बाबा महाकाल से देश की सुख-समृद्धि की कामना भी की। वही महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

Share to...