पीथमपुर: पीथमपुर सेक्टर-1 स्थित ‘फ्लेक्सी टॉप इंटरनेशनल’ कंपनी में आज सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग कंपनी के स्क्रेप यार्ड में रखे वेस्टेज कचरे और केमिकल के ड्रमों में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले ली।
हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर करीब 3 घन्टे की गाड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। वही एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली करा ली गई थी। फिलहाल आग पूरी तरह काबू में है।
फिलहाल इस आग की घटना में कोई जनानी नहीं हुई वही नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
यह तस्वीरें पीथमपुर सेक्टर-1 की ‘फ्लेक्सी टॉप इंटरनेशनल’ कंपनी की हैं, जो प्लास्टिक के बैग बनाती है। आज सुबह कंपनी के हाउसकीपिंग और स्क्रेप यार्ड में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने भयानक रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पीथमपुर नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी ओपी अहीर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल की 3 से 4 गाड़ियां भी घटना स्थल पर बुलाई गईं। चूंकि कंपनी प्लास्टिक बैग बनाती है, इसलिए कच्चे माल और केमिकल की वजह से आग तेजी से फैली, जिससे बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कड़ी मशक्कत और करीब 3 से 4 घंटे की भारी जद्दोजहद के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
हालांकि, आग से कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी किया जाना बाकी है। पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का हुआ गठन
देवास के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी मुकेश विज नईदिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
बढ़ते सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त,उच्चस्तरीय बैठक में दिए निर्देश