April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएम शिवराजसिंह ने वीसी के माध्यम से कटनी जिले में 56 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया

कटनी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में ₹56 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर नागरिकों को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद वी डी शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कटनी को देश का अद्वितीय शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कटनी विकास के पथ पर लगातार बढ़ रहा है। यहां की जनता मेहनत और ईमानदारी से अपनी आजीविका चलाती है। कटनी के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कटनी जिले में अच्छे खिलाड़ी जन्म लेते हैं, जो देश विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी में प्रसन्नता, आनंद और चेहरे पर मुस्कराहट लाना हमारा लक्ष्य है। गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। बहनों की जिंदगी में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। यह योजना एक सामाजिक क्रांति है। आजीविका मिशन से बहनें लखपति बन रही हैं। बहनों की आय हर महीने कम से कम 10 हजार रुपए करने के प्रयास जारी हैं। बहनों के पास पैसा होगा तो व्यापार में भी बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की वर्षों से बड़ी समस्या थी, आज अवैध कॉलोनियों को वैध कर नागरिकों को बड़ी राहत दी गई है।

सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने कटनी में अनेक विकास कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री चौहान कटनी जिले का लगातार विकास कर रहे हैं। कटनी को विकास कार्यों में प्राथमिकता दी जा रही है। जिले की जो भी जरूरतें होंगी उन्हें पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान को उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों और समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न प्रतिनिधियों ने धन्यवाद व्यक्त किया। लाड़ली बहना रूपा वर्मा ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि योजना बहनों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को राखी भेंट की, जिसे मुख्यमंत्री ने अंतरात्मा से स्वीकारा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजेंद्र गुप्ता ने अस्पताल के लिए फायर एनओसी मिलने पर और बालमुकुंद गुप्ता ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने पर मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। लक्ष्मीचंद डोडानी और मनीष ने भी मुख्यमंत्री को जन-कल्याण के अच्छे कार्यों और समस्याएं हल करने के लिए धन्यवाद दिया। मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, जन-प्रतिनिधि, नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share to...