भोपाल: राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (मध्यप्रदेश) के कॉन्क्लेव फॉर सोशल चेंज इन डिसेब्लड का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उदघाटन किया।
कॉन्क्लेव के उद्धघाटन में संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों ने असंभव को भी संभव करके दिखा दिया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता से यह सिद्ध कर दिया है कि वे क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। ये खिलाड़ी मन की आँख से देखते हैं। इनका व्यक्तित्व, मन एवं विचार शुद्ध और पवित्र हैं। ईश्वर ये यही प्रार्थना है कि इन खिलाड़ियों का जीवन स्नेह, प्रेम और आत्मीयता से भरा रहे।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ‘मन के हारे हार है-मन के जीते जीत।’ हमें सकारात्मक रहते हुए आत्म-विश्वास के साथ जीवन के सभी क्षेत्र में कर्मरत रहना चाहिए। उन्होंने खेल सहित जीवन के सभी क्षेत्र में प्रतिभागियों की सफलता और सुखी जीवन की कामना की।
इस दौरान परम वीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंडिया के राष्ट्रीय कैप्टन डॉ. महन्तेश जी.के. और क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (मध्यप्रदेश) के डॉ. राघवेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध