उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देर रात को अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे। आज सुबह वे शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचे यहां उन्होंने सूर्य देव को अर्ध्य देकर पूजन पाठ किया।
मुख्यमंत्री ने भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम नव वर्ष 2082 के आरंभ पर विक्रम ध्वज और गुडी का पूजन किया | इसके साथ मे उन्होंने प्रदेशवासियों, देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जहां एक और राम मंदिर की स्थापना हुई है तो वहीं दूसरी ओर अब रामनवमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका जाएंगे। वही मुख्यमंत्री आज महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने इस होटल की खासियत बताते हुए कहा कि यहां के प्रत्येक कक्ष को राजसी अंदाज में बनाया गया है और प्रत्येक कक्ष का नाम उज्जैन के राजा महाराजाओं के नाम पर रखे गए हैं ।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट