उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय का आज 29वां दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन विक्रम विश्व विद्यालय के स्वर्ण जयंती हाल में हुआ। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ अर्जुनराम मेघवाल, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमन्त्री डॉ मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, राज्यसभा सदस्य संत उमेश नाथ महाराज और सांसद अनिल फिरोजिया मौजूद रहे।
खास बात यह रही कि यहां मुख्यमन्त्री डॉ मोहन यादव और पद्मभूषण कमलेश डी पटेल को मानद डी.लिट् उपाधि से अलंकृत किया गया, इसके साथ ही 64 विद्यार्थियों को पीएच डी उपाधि, 2 विद्यार्थियों को डी.लिट, 69 को स्नातकोत्तर उपाधि एवं 28 विद्यार्थी को स्नातक उपाधि दी गई ।
इसके पूर्व सभी अतिथियों ने विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में स्थित चक्रवर्ती सम्राट राजा विक्रमादित्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान एन सी सी के दल द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से एक घोषणा की है कि विक्रम विश्वविद्यालय का नाम अब से सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय होगा।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन