जमशेदपुर: मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (गोरखपुर यूनिट) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे जमशेदपुर में घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में अनुज कन्नौजिया को पुलिस ने मार गिराया। अनुज कन्नौजिया 2.5 लाख रुपए का इनामी बदमाश था और पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी।
पुलिस के अनुसार, वह मुख्तार अंसारी गैंग के लिए शूटर्स की भर्ती और हत्याओं की साजिश रचने का काम करता था। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इसकी जानकारी यूपी एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने दी।
पुलिस के मुताबिक, अनुज कनौजिया हत्या, लूट समेत कई संगीन अपराधों में लिप्त था। उस पर 23 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
जब अनुज जेल में था, तब पुलिस कस्टडी में ही उसकी शादी कराई गई थी। शादी के बाद, रीना ही उसके अवैध धंधों को संभालने लगी। 2023 में रंगदारी के मामले में पुलिस ने रीना को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया था। फिलहाल, वह मऊ जेल में बंद है और उसके साथ उसके दो बच्चे भी हैं।
अनुज कनौजिया पर मऊ जिले के कोतवाली थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। रानीपुर थाने में 5 मुकदमे, दक्षिण टोला थाने में 2 मुकदमे और चिरैयाकोट कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य कई थानों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
मुठभेड़ में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यूपी पुलिस के डीएसपी डीके शाही को भी गोली लगी है। शनिवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे गोविंदपुर इलाके में यह मुठभेड़ हुई। एसटीएफ को खबर मिली थी कि जनता मार्केट के पास एक घर में शूटर अनुज कन्नौजिया छिपा है। इसके बाद एसटीएफ ने घेरेबंदी की तो उसने बम भी फेंका। पुलिस और शूटर के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। बाद में पता चला कि अनुज की मौत हो गई है। घायल डीएसपी को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

More Stories
BSNL Tower 4G Internet Launch News 2026: कैसे निजी कंपनियों के न सुनने पर केंद्र सरकार के पोर्टल और मंत्रियों से लगाई गुहार? जानिए पूरी कहानी
Jiwaji University Convocation Speech Updates: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, मुरैना की सानू जाटव को मिला गोल्ड मेडल
Burhanpur Winter Traditions Updates: मौसम के अनुसार बदलता है भगवान का पहनावा, गर्मी में एसी-कूलर तो ठंड में गर्म कपड़ों का प्रबंध