November 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Chambal Canal Inspection Sheopur Updates: निर्धारित मात्रा के बावजूद मध्यप्रदेश को नहीं मिल रहा पूरा हिस्सा, नहर के पानी की निकासी पर उठे सवाल

चंबल का पानी किस रास्ते से राजस्थान पहुंच रहा है और मध्यप्रदेश के हिस्से में इसकी आपूर्ति क्यों घट रही है, इसका जवाब तलाशने के लिए जल संसाधन विभाग के अफसरों ने राजस्थान सीमा तक पड़ताल की। करीब 130 किलोमीटर के निरीक्षण में नहर के पानी की निकासी को लेकर कई चौंकाने वाली स्थितियां सामने आई हैं।

🚰 जगह-जगह पंप लगाकर उठाया जा रहा पानी; 3900 की जगह मिल रहा महज 1900 क्यूसेक

जांच में पता चला कि निर्धारित मात्रा में पानी मिलने के बावजूद मध्यप्रदेश को उसके हिस्से का पूरा पानी नहीं मिल रहा। राजस्थान की ओर जगह-जगह पंप लगाकर पानी उठाया जा रहा है। हालात यह हैं कि 3900 क्यूसेक की जगह मप्र को महज 1900 क्यूसेक पानी मिल रहा है।

Share to...