November 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Bhopal State Food Testing Updates: 1 अप्रैल से 20 नवंबर तक लिए गए 749 सैंपलों का इंतजार, लैब को भेजे गए रिमाइंडर

ग्वालियर। रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों ने कारोबार बढ़ाया तो खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी खूब नमूने लिए। यही कहानी दोनों ओर से दीपावली पर भी दोहराई गई। इधर, त्योहारों पर बनने वाली हजारों कुंतल मिठाई बिक गई और लोगों ने हजम भी कर ली। लोगों का पेट भर गया और हलवाई की तिजोरी, लेकिन जांच के लिए भेजे गए सैंपल अभी भी भोपाल लैब में अपनी जांच की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

⏳ नियमों के अनुसार 14 दिन में आनी चाहिए रिपोर्ट

खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियमों के अनुसार नमूना प्रयोगशाला पहुंचने के 14 दिन के भीतर रिपोर्ट जारी होनी चाहिए। रिपोर्ट में देरी होने पर कारण सहित आयुक्त खाद्य सुरक्षा को सूचना देना जरूरी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में नमूनों की रिपोर्ट लंबित हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेंद्र सिंह के अनुसार भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से 1 अप्रैल से 20 नवंबर के बीच लिए गए 749 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। विभाग की ओर से रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए लैब को रिमाइंडर भी भेजे गए हैं।

Share to...