इंदौर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला की आय की गणना करते समय अब केवल उसके व्यवसाय या नौकरी से होने वाली कमाई ही नहीं, बल्कि घर-परिवार संभालने और सदस्यों की देखभाल में दिए गए योगदान का भी आर्थिक मूल्य जोड़ा जाएगा। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने एक महत्वपूर्ण फैसले में व्यवसाय से 3.13 लाख रुपये वार्षिक कमाई करने वाली महिला की घरेलू सेवाओं का मूल्य भी 3.60 लाख रुपये सालाना माना है।
💰 कुल वार्षिक आय 6.73 लाख तय; बीमा कंपनी को 96.55 लाख से अधिक क्षतिपूर्ति का आदेश
इस तरह अधिकरण ने महिला की कुल वार्षिक आय 6.73 लाख रुपये निर्धारित की और उसकी मृत्यु पर आश्रितों को 96 लाख 55 हजार 700 रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश बीमा कंपनी को दिया। ब्याज सहित यह राशि एक करोड़ रुपये से अधिक होगी।

More Stories
Traffic Jam 4 AM Queue NH-43 Updates: शनिवार तड़के 4 बजे से लगी वाहनों की कतार, ट्रांसपोर्टर और नौकरीपेशा राहगीर बेहाल
Car Stunt Viral Video Rajgarh Updates: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने दबोचा युवक
Government Decision Updates: प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी आगे की कार्रवाई, विभागीय जांच को लेकर हलचल तेज