सिद्धार्थ निगम भले ही कैमरे के सामने बड़े हुए हों, लेकिन बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर बॉलीवुड एक्टर बनने तक का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने सबसे पहले टीवी पर अपनी पहचान बनाई और फिर चक्रवर्ती अशोक सम्राट जैसे शो में लीड रोल निभाकर कम उम्र में ही खूब लोकप्रियता हासिल की. इसके बाद उनकी फिल्मोग्राफी भी आगे बढ़ी. उन्होंने आमिर खान की फिल्म धूम 3 में साहिर और समर के बचपन का किरदार निभाया था. इसके बाद वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (2023) में भी नजर आए. इस वक्त एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं.
उनके एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. दरअलस, सिद्धार्थ निगम ने हाल ही में रिया ठक्कर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर रिया के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा. इसमें उन्होंने बताया कि दोनों पिछले दो साल से साथ हैं.
सिद्धार्थ ने ऑफिशियल किया अपना रिश्ता
सिद्धार्थ निगम ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें दोनों आसमान की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं. इसके साथ कैप्शन नें एक्टर ने लिखा- 2024. दो अजनबी, दो जिंदगियां और एक ऐसी मुलाकात, जिसके बारे में हम दोनों में से किसी ने नहीं सोचा था कि यह हमारी कहानी का इतना खूबसूरत हिस्सा बन जाएगी. न कोई प्लान था और न कोई स्क्रिप्ट. हम बस एक-दूसरे से मिले और फिर रोजमर्रा के दिनों, शांत बातचीत, हंसी-मजाक और इन सबके बीच कुछ खूबसूरत सा पनपने लगा.
उन्होंने आगे लिखा, काफी समय तक यह सिर्फ हमारा था. ऐसी चीज जिसे हमने चुपचाप जिया, संजोया और उसे उसी तरह आगे बढ़ने दिया, जैसे उसे बढ़ना था और कभी-कभी जब कोई चीज आपकी जिंदगी में इतना प्यार, गर्मजोशी और मायने लेकर आती है, तो आपका मन करता है कि उसकी थोड़ी सी रोशनी दुनिया के साथ भी शेयर की जाए.
सिद्धार्थ ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, तो हम यहां हैं. हमारी जिंदगी की उस खास चीज का एक छोटा सा हिस्सा, जो हमारे लिए बहुत मायने रखती है. किसी तरह हम दोनों एक-दूसरे को मिल गए और इसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे.
कौन हैं रिया ठक्कर?
रिया ठक्कर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना रखी है. वह सोशल मीडिया पर द एफ्रोडाइट नाम से जानी जाती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 59.2 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अपने फैंस के साथ फैशन, लाइफस्टाइल और अपनी जिंदगी से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

More Stories
Raparia Balam vs Excel Entertainment: मिर्जापुर द मूवी में राजस्थानी गाने के इस्तेमाल पर छिड़ा विवाद हुआ शांत
Nirahua in Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा, प्रोमो पर फैंस ने किए ऐसे मजेदार कमेंट्स
Salman Khan Cameo in Arhaan Khan Movie: भतीजे अरहान के डेब्यू को खास बनाएंगे भाईजान, 10 दिन की शूटिंग की चर्चा