नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ते जाने से हालात बदतर हो रहे थे। प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को हल्की ओर तेज बारिश हुई है। जिसके बाद लोगो को प्रदूषण से राहत मिली हैं।
इस बारिश के बाद वायु प्रदूषण कम होने की उम्मीद है। यह बारिश कर्तव्य पथ से लेकर दिल्ली नोएडा सीमा पर होते हुए अन्य इलाकों में भी हुई।
रात के समय बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह का मौसम थोड़ा सर्द है। बारिश ने दिल्ली वालों को राहत दे दी हैं। यह बारिश ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली सरकार प्रदूषण के कारण कृत्रिम बारिश की योजना बना रही थी लेकिन उससे पहले ही प्राकृतिक बारिश ने लोगों को राहत देने का काम किया है।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली सरकार ने शहर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘कृत्रिम बारिश’ कराने का फैसला किया। इस बीच, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण विरोधी उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों को भी मैदान में उतारा है।
निरीक्षण प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, दिल्ली के कई मंत्री गुरुवार को दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले विभिन्न क्षेत्रों और सीमाओं का निरीक्षण करते देखे गए। वर्तमान में, शहर की वायु गुणवत्ता के बाद राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण IV को लागू किया गया है।
दिल्ली सहित आसपास के ईलाको में हुई बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में काफी कमी देखने को मिली हैं। बारिश के बाद आज सुबह कई इलाकों में एक्यूआई 400 से 100 के स्तर और कई जगहो पर 100 से कम दर्ज किया हैं जो कि एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा हैं। बारिश ने बड़ी राहत प्रदान की है और दीवाली के पहले दिल्लीवासियों को मौसम ने बड़ा गिफ्ट प्रदान किया हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट