April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिहार विधानसभा में दिए सीएम नीतीश के बयान का सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने किया समर्थन

बिहार विधानसभा में सेक्स एजुकेशन पर दिए गए बयान के बाद सीएम नीतीश कुमार विवादों में घिर गए हैं। उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। देशभर में भाजपा सहित अन्य इसे महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी करार देते हुए विरोध कर रहे हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान पर जमकर हंगामा जारी हैं और विरोध प्रदर्शन जगह जगह हो रहे हैं।

नीतीश के विरोध के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने उनके बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन पर बोल रहे थे।

दरअसल, सपा नेता डिंपल यादव गुरुवार को यूपी के झांसी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन पर बोल रहे थे। आमतौर पर लोग खुलकर नहीं बोलते हैं। नीतीश जी ने अपने तरीके से बात कही है। सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बात होनी चाहिए। भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

विदित हो कि बिहार विधानसभा का ये सत्र सीएम नीतीश के बयानों के चलते चर्चा में रहा हैम मंगलवार को जातिगत सर्वे से जुड़े आंकड़ों पर चर्चा हो रही थी। इसमें नीतीश ने महिला साक्षरता और जनसंख्या को जोड़कर बयान दिया। इस पर हंगामा हो गया था। लगातार विरोध झेलना पड़ रहा हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा था, ‘लड़की पढ़ लेगी अगर, तो जब शादी होगा। तब पुरुष रोज रात में करता है ना। उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत …, उसको …. कर दो। इसी में संख्या घट रही है।’ इस बयान पर हंगामे के बाद सीएम नीतीश ने माफी मांगी थी।

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद महागठबंधन में नीतीश की सहयोगी राजद उनके बचाव में उतरी हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश के बयान पर सफाई दी। राबड़ी देवी ने कहा, गलती से उनके मुंह से निकल गया। उन्होंने इस बयान के लिए सदन में माफी मांगी है। विपक्ष को सदन चलने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश ने अपने बयान पर पछतावा किया। वे गलती से बोल गए। इससे पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का बचाव किया था। उन्होंने विवाद बढ़ने पर कहा था, मुख्यमंत्री के बयान को दूसरे नजरिए से देखना सही नहीं है और वो केवल सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे जिसकी पढ़ाई स्कूलों में भी होती है।

हालांकि सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी है परंतु विवाद थमने का नाम नही ले रहा हैं। महिला सांसद विधायक सहित अन्य महिलाएं व राजनेता लगातार सीएम के बयान पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

देश के कई हिस्सों में सीएम के बयान का विरोध करते हुए पुतले भी जलाए हैं ओर लगातार सीएम पद से इस्तीफे की भी मांग की जा रही हैं।

Share to...