गोरखपुर: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि, दर्जनों लोग घायल हो गए।
दरअसल, हाइवे पर एक यात्री बस पंचर होने के बाद खड़ी थी। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर होते ही बस के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। तड़के तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।
मामला गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे (NH 28) का हैं। जहां जगदीशपुर के पास एक यात्री बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ की हालत नाजुक है।
गोरखपुर से अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगाई थी। एक खाली बस गोरखपुर से पहुंची और सवारियों को बैठा रही थी। कुछ यात्री बस में बैठ गए थे, जबकि कुछ अभी दोनों बसों के बीच खड़े थे इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 की उपचार के दौरान मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे। मृतकों के शवो व घायलो को अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार देर रात एक खड़ी बस में डीसीएम ट्रक द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसमें मौके पर दो लोगों की मौत हो गई और उपचार के दौरान चार लोगों की मौत हुई। टोटल छह लोगों की मौत हुई है। 9 लोग घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। उनका उपचार बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में चल रहा है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट