April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

झूठे दस्तावेज पेश करने के मामले में हाईकोर्ट से आसाराम को मिली जमानत, अन्य मामलो में सजा के चलते रहना होगा जेल

आसाराम बापू को हाईकोर्ट से एक मामले में राहत मिली हैं हालांकि राहत मिलने के बाद भी आसाराम को जेल में ही रहना होगा। राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वयंभू बाबा आसाराम को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट में पैरोकार की तरफ से झूठे दस्तावेज पेश करने के मामले में आरोपी को यह जमानत दी गई है। हालांकि आसाराम अन्य मामलों में सजा के चलते फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। हाईकोर्ट जस्टिस कुलदीप माथुर की कोर्ट से यह जमानत मिली है। अधिवक्ता नीलकमल बोहरा और गोकुलेश बोहरा ने अदालत में आसाराम का पक्ष रखा था।

विदित हो कि आसाराम को दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। गांधीनगर (गुजरात) की एक अदालत ने इसी साल दुष्कर्म के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। दुष्कर्म का यह मामला आसाराम के खिलाफ साल 2013 में दर्ज हुआ था। हालांकि, पीड़िता के साथ दुष्कर्म 2001 से 2006 के बीच हुआ था। पीड़िता की बहन ने ही आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ भी दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस मामले में नारायण साईं को अप्रैल 2019 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Share to...