विनोद पातरिया,बैतूल: मप्र के बैतूल जिले में भैंसदेही के पास देवतलाई मोड़ पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर एक ही परिवार के सात लोग भैंसदेही से रिंगधाना जा रहे थे। देवतलाई मोड़ पर चोपनी बेलढना मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रेक्टर में सवार नापी पति शुखराम कासदेकर निवासी रिंगढना (58) और संगीता पति स्व दीपक मोरकर (20) तोरवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि चोपनी मार्ग पर ट्रेक्टर पलटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा था। यहां दो लोग मौके पर ही मृत हो गए।बाकी सवारों को मामूली चोट आई है।जिनको प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतकों के शव मौके से भैंसदेही भिजवाए गए है।जिनका पीएम करवाया जा रहा है।
बता दे की मृतिका का परिवार ट्रैक्टर से भैंसदेही से रिंगढना जा रहे थे। जिसमे एक ही परिवार के 7 लोग बैठे थे। जैसे ही घटना हुई मौके पर चीख पुकार मच गई।आसपास के ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर शवो को बाहर निकाला। इनमे मृतक संगीता महाराष्ट्र के अमरावती जिले की रहने वाली थी। वह काम करने रिंगढाना आई हुई थी।
फिलहाल घायलों का ईलाज अस्पताल में जारी हैं वही पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

More Stories
BSNL Tower 4G Internet Launch News 2026: कैसे निजी कंपनियों के न सुनने पर केंद्र सरकार के पोर्टल और मंत्रियों से लगाई गुहार? जानिए पूरी कहानी
Jiwaji University Convocation Speech Updates: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, मुरैना की सानू जाटव को मिला गोल्ड मेडल
Burhanpur Winter Traditions Updates: मौसम के अनुसार बदलता है भगवान का पहनावा, गर्मी में एसी-कूलर तो ठंड में गर्म कपड़ों का प्रबंध