September 14, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Amritsar Surma Wins Final: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का चैंपियन बना अमृतसर सूरमा, नमन धीर को मिला युवराज सिंह से इनाम

अभिषेक शर्मा के लिए 13 सितंबर का दिन जश्न से भरा रहा. इस दिन दिल्ली में टीम इंडिया के साथ वो खुद जीते तो उधर मोहाली के मैदान पर शेर-ए-पंजाब T20 लीग में उनकी टीम अमृतसर सूरमा ने पहले सीजन का खिताब जीता. टीम इंडिया से जुड़ने से पहले अभिषेक शर्मा शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 में ही खेल रहे थे. हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज शुरू होने के चलते वो फाइनल में नहीं खेल सके. मगर उनके बगैर भी उनकी टीम ने खिताब पर कब्जा किया.

अमृतसर सूरमा बनी शेर-ए-पंजाब T20 की चैंपियन

13 सितंबर को खेले शेर ए पंजाब T20 लीग के फाइनल में अमृतसर सूरमा ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. फाइनल में उसका मुकाबला लुधियाना लायंस से था, जिसने 20 ओवर में 142 रन बनाए थे. जवाब में अभिषेक शर्मा की जगह नमनधीर की कप्तानी में फाइनल खेल रही अमृतसर सूरमा ने 143 रन के लक्ष्य को 16.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

फाइनल में अमृतसर सूरमा की तरफ से सबसे ज्यादा 63 रन विकेटकीपर बल्लेबाज और ओपनर सहज धवन ने जड़े. कप्तान नमन धीर ने 12 गेंदों पर छोटी मगर 29 रन की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने फाइनल में 4 छक्के लगाए, जिसके बाद टूर्नामेंट में नमनधीर के छक्के और चौके की संख्या एक बराबर हो गई.

49 छक्के, 49 चौके… नमन धीर को युवराज सिंह से मिला इनाम

शेर ए पंजाब T20 लीग 2026 में अमृतसर सूरमा के नमन धीर सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 49 छक्के और 49 चौके के दम पर 72.78 की औसत और 217.61 की स्ट्राइक रेट से 10 मैचों में 655 रन बनाए हैं. अमृतसर सूरमा को चैंपियन बनाने में दिए इस योगदान के लिए नमन धीर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. इसके लिए उन्हें युवराज सिंह से डेढ़ लाख रुपये का इनाम मिला.

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली से मोहाली किया वीडियो कॉल

दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के साथ जीत का स्वाद चखने वाले अभिषेक शर्मा भी अमृतसर सूरमा की कामयाबी से खुद को दूर नहीं रख पाए. वो वीडियो कॉल पर टीम के साथ जुड़े और उसके जश्न में शामिल हुए.

Share to...