उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में आज सुबह आस्था का एक अनूठा संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) और जाने-माने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई।
दोनों कलाकारों ने तड़के होने वाली अलौकिक भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लिया। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भस्म आरती की दिव्य ऊर्जा को महसूस किया और बाबा महाकाल की आराधना में लीन नजर आए।
भस्मआरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करना उनके लिए एक सौभाग्य की बात है और यहां आकर उन्हें असीम मानसिक शांति मिली है। कलाकारों ने बाबा महाकाल से देश की सुख-समृद्धि की कामना भी की। वही महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया 2 करोड़ 24 लाख के डामरीकरण कार्यों का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का हुआ गठन
देवास के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी मुकेश विज नईदिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार