April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

UGC NET 2024 परीक्षा की तारीख बदली, 16 नहीं अब 18 जून को होगा एग्जाम

पीएससी प्रारंभिक परीक्षा के साथ टकराव से बचने के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब यह परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

यूजीसी-नेट भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश’ और ‘केवल पीएचडी में प्रवेश’ के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और यूजीसी ने यूपीएससी प्रीलिम्स के साथ परीक्षा के टकराव के बारे में उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के कारण यूजीसी-नेट को 16 जून (रविवार) से 18 जून 2024 (मंगलवार) को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने ट्विटर पर जानकारी दी कि NTA एक ही दिन में पूरे भारत में OMR मोड में परीक्षा कराएगा। NTA जल्द ही इससे जुड़ी औपचारिक अधिसूचना जारी करेगा।

NTA ने हाल ही में UGC NET June 2024 परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक कैंडिडेट्स UGC NET जून 2024 के लिए 10 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं। फीस भुगतान करने की तारीख 11 मई से 12 मई है। अगर किसी ने एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती कर दी है तो उनके लिए 13 मई से लेकर 15 मई तक के लिए करेक्शन विंडो खुलेगी। फिलहाल, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख साझा नहीं की गई है।

Share to...