April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नामांकन, ली भाजपा की सदस्यता

इंदौर: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को मध्यप्रदेश में एक बड़ा झटका लगा हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे में इंदौर में भाजपा के सामने कांग्रेस की चुनौती खत्म हो चुकी है। नामांकन वापस लेने के बाद में अक्षय कांति बम भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया।

बताया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला के साथ भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए और कार्यालय पर अक्षय बम ने भाजपा की सदस्यता लें ली।

नामांकन वापस लिए जाने को लेकर अक्षय कांति बम का कहना है कि नामांकन जमा करने के बाद से ही कांग्रेस की ओर से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं कर रहा था। हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह भी प्रयास लगाए जा रहे हैं कि फॉर्म भरने के बाद से ही कांग्रेस अक्षय क्रांति पर विरोधी पार्टी दबाव बना रही थी।

बता दे कि कांग्रेस के डमी उम्मीद मोती सिंह का पहले ही नामांकन निरस्त हो चुका है, कांग्रेस को पहले ही अंदेशा था, इसलिए मोती सिंह का नामांकन डमी के रूप में जमा कराया था। लेकिन अक्षय बम के नामांकन स्वीकृत होने से मोती सिंह का नामांकन निरस्त हो गया। कांग्रेस को फॉर्म निरस्त का अंदेशा था, लेकिन बम नामांकन वापस ले लेंगे यह नहीं पता था। सूत्रों का कहना है कि एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा धारा बढ़ाने के निर्णय के बाद से बम दबाव में थे, वहीं चुनाव बाद शिक्षण संस्थाओं पर कार्रवाई का दबाव भी था।

गौरतलब कि इससे पहले गुजरात के सूरत में भी यही घटनाक्रम हुआ था। उस समय कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था, इसके साथ ही अन्य दलों की उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी अपना पर्चा वापस ले चुके थे। जिसके बाद सूरत में भाजपा ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अक्षय के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनका भाजपा में स्वागत किया। विजयवर्गीय ने लिखा, ‘इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।’ इस सेल्फी में कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला और अक्षय बम एक वाहन में एक साथ सवार दिख रहे हैं।

Share to...