राजस्थान: देश मे चुनावी माहौल के बीच दहशतगर्दों ने दहशत फैलाने के लिए एयरपोर्टों को बभ से उड़ाने की धमकी दी हैं। जयपुर, कानपुर और गोवा के हवाई अड्डों को सोमवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद अधिकारियों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने और गहन तलाशी अभियान चलाना पड़ा।
नागपुर एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक धमकी भरा ईमेल सोमवार सुबह 10 बजे के करीब मिला। यह ईमेल एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रुई की मेल आईडी पर मिला। इस बारे में एयरपोर्ट के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया। एयरपोर्ट एडनमिनिस्ट्रेशन ने धमकी भरे ईमेल की शिकायत नागपुर के सोनेगांव पुलिस स्टेशन में की है। एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों सहित एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सुरक्षा प्रबंध करते हुए एयरपोर्टों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अलर्ट किया गया और पुलिस अब इस मामले में धमकी देने वालो को तलाशने में जुटी हैं।

More Stories
Additional SP Suryakant Sharma Update: पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच, हादसे के वक्त वैन में सवार थे 15 बच्चे
Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Attempt: घायल होने के बावजूद बचाई 180 से ज्यादा यात्रियों की जान, पीएम मोदी ने भी की सराहना
Ujjain Shahi Masjid News: मीनार हटाने के दौरान हुआ हादसा, जमीअत उलेमा मध्य प्रदेश ने की जांच और पुनर्निर्माण की मांग