April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मिट 2022 14 नवंबर से

हमारे देश की सीमाओ की निगरानी और रक्षा के लिए बीएसएफ के घोड़ों का सुरक्षा दल विशेष भूमिका निभाता हैं, और इन जांबाज घोड़ो के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के अनेक मसलों को सुलझाया गया है,यह कहना है बीएसएफ एकेडमी टेकनपुर की डायरेक्टर और भारतीय पुलिस सेवा की एडिशनल डीजीपी सोनाली मिश्रा का,सोनाली मिश्रा ने 41 वी अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवार चैंपियनशिप एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट 2022 की तैयारियों के संबंध में यह जानकारी दी है।

ग्वालियर की बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में 14 से 26 नवंबर तक अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप और माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट 2022 का आयोजन किया जा रहा हैं।एकेडमी की डायरेक्टर आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा ने कहा है कि घुड़सवारी चैंपियनशिप के लिए के प्रत्येक लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हों इसके लिए आम जनता को भी जोड़ा जा रहा है और इस रोमांचकारी चैंपियनशिप को देखने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

टेकनपुर मे 41वी अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप एवं माउंटेन पुलिस ड्यूटी मीट 2022 का आयोजन सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में दिनांक 14 नवंबर से होने जा रहा है जिसकी जानकारी आज प्रेस वार्ता के माध्यम से सुश्री सोनाली मिश्रा भा. पु. से. अपर महानिदेशक / निदेशक सीमा सुरक्षा बल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में केंद्रीय पुलिस बलों एवं विभिन्न राज्य की पुलिस की 18 टीमों के लगभग 300 घोड़े और 600 से ज्यादा घुड़सवार 4 महिलाओं सहित हिस्सा ले रहे हैं, बीएसएफ इस चैंपियनशिप की मेजबानी 7वी बार कर रही है।

बीएसएफ अकादमी ने चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए प्रतिभागियों के लिए उच्च कोटि की रहने व खाने की व्यवस्था की है। जिसके सभी इंतजाम आज पूर्ण कर लिए गए हैं।

वही जानकारी देते हुए सोनाली मिश्रा ने यह भी बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्घाटन 14 नवंबर 2022 को पंकज कुमार सिंह भा. पु. से. महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल द्वारा किया जाएगा। इस चैंपियनशिप के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पीएफआई एवं ऑल इंडिया स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के द्वारा मान्यता प्राप्त जूरी उपस्थित रहेंगे। इस चैंपियनशिप में ड्रेसाज, टेंट पैगिग, शो जंपिंग, इवेंटिंग आदि कुल 35 रोमांचक प्रतिस्पर्धा आयोजित होंगे। जिन्हें देखने के लिए आम जनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में आयोजित होने वाली इस मीट का आनंद ले सकेंगे। जिनके लिए उन्हें आने-जाने एवं बैठने की व्यवस्था भी अकादमी द्वारा की जा रही हैं।

Share to...