April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संगीत और गायक कलाकारों मिला मप्र का सबसे बड़ा पुरुस्कार लता अलंकरण

इंदौर: मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में मध्यप्रदेश शासन का सबसे बड़ा सम्मान समारोह ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजिय किया गया। जिसमें पर्यटन मंत्री, इंदौर सांसद, महापौर, पूर्व महापौर ने पुरुस्कृत किया। यह अवार्ड संगीत के लिए दिया जाने वाला मध्य प्रदेश शासन का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह पुरस्कार स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर दिया जाता है। जिसमें गीत संगीत मैं विशेष योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।

इस पुरस्कार में नगद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। पिछले 2 साल कोरोना की मार से खत्म हो गए थे। लेकिन इस साल प्रदेश शासन के गरिमामय कार्यक्रम में प्रसिद्ध संगीतकार आनंद मिलिंद व पार्श्व गायक कुमार शानू को लता अलंकृत के लिए चुना गया। जिन्हें एक गरिमामयी कार्यक्रम में ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर इंदौर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

तीनों चयनित कलाकारों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, इंदौर सांसद शंकर लालवानी,इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, मालिनी गौड़, विधायक सुदर्शन गुप्ता रमेश मेंदोला के हाथो पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों,बुद्धिजनो के साथ ही भाजपा व कांग्रेस के कई वरिष्ठ व युवा नेता भी शामिल हुए।

Share to...