विनोद पातरिया,बैतूल: बैतूल में एक बंदर के आतंक से कॉलोनीवासी डरे-सहमे हैं। बंदर ने अभी तक 6 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। वही बंदर के आतंक से परेशान लोग अब हाथ में डंडा लेकर घर से निकलने को मजबूर है। बंदर ने बैतूल के चक्कर रोड पर स्थित कालोनी में ज्यादा उत्पात मचाया है। इसको लेकर कालोनीवासियों ने वन विभाग से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत की है।
बैतूल में पिछले एक माह से इस बंदर ने राहगिरों से लेकर कालोनीवासियों तक को परेशान करके रखा है। चलते लोगों को बंदर गिरा देता है। 15 दिन पहले वन विभाग की टीम ने बंदर को पकडक़र केरपानी क्षेत्र में छोड़ दिया था। 10 दिन तक राहत रही उसके बाद अचानक यह बंदर फिर आ गया।
बंदर के उत्पात से परेशान लोगों ने सीसीएफ बैतूल और 181 सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। लेकिन अभी तक इस बंदर को वन विभाग ने पकडऩे की कोशिश नहीं की है।
कॉलोनी में इस समय नवरात्रि पर्व पर शाम के समय होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोग डरे सहमे हालत में आते हैं। कई बार तो लोग हाथों में लाठी लेकर आते हैं। वन विभाग से मांग की है कि इस बंदर को पकडक़र ऐसी जगह छोड़ा जाए कि फिर वह वापस ना आ सके।
स्थानीय नागरिक राजेश गावंडे का कहना है कि पिछले एक माह से इस बंदर ने राहगिरों से लेकर कालोनीवासियों तक को परेशान करके रखा है। चलते लोगों को बंदर गिरा देता है। 15 दिन पहले वन विभाग की टीम ने बंदर को पकडक़र केरपानी क्षेत्र में छोड़ दिया था। 10 दिन तक राहत रही उसके बाद अचानक यह बंदर फिर आ गया। अभी तक 6 लोगो को घायल कर चुका है। लोग इस बन्दर से खासे परेशान हैं और अब घर से निकलते समय लाठी हाथ मे लेकर जरूर निकलते हैं और आसपास देखते रहते है कि कही से बन्दर हमला न कर दे।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर