April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीतकर रचा इतिहास

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। लगातार ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा कई खिताब अपने नाम कर इतिहास रचते आए हैं आज फिर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल जीत कर इतिहास रच दिया। डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले नीरज पहले भारतीय बन गए। ज्यूरिख में हुए फाइनल्स में नीरज चोपड़ा 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ डायमंड लीग खिताब अपने नाम किया।
नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच और जर्मनी की जूलियन वेबर को पछाड़कर इतिहास रच दिया।

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का शानदार प्रदर्शन जारी है नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ डायमंड लीग फाइनल जीत लिया है।

नीरज यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट है! नीरज ने इससे पहले साल 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, जहां वह क्रमशः सातवें और चौथे स्थान पर रहे थे. लेकिन अबकी बार नीरज ने डायमंड ट्रॉफी जीतकर एक और कामयाबी हासिल कर ली.

डायमंड लीग फाइनल्स में चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर (83.73) तीसरे नंबर पर रहे. नीरज ने 2021 में ओलंपिक स्वर्ण, 2018 में एशियाई खेलों का स्वर्ण, 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का रजत पदक जीता है. उनकी ख्वाहिश डायमंड ट्रॉफी जीतने की थी, जो अब पूरी हो गई है.

Share to...