April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर जीता टूर्नामेंट

एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया। श्रीलंका बना एशिया कप टूर्नामेंट का चैंपियन।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से मात देकर टूर्नामेंट जीत लिया।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 145 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट प्रमोद मदुशन ने लिए वही वानिंदू हसारंगा को तीन विकेट मिले।हंसरंगा ने 17 ओवर में 3 विकेट झटके और यहीं से मैंच बदल गया। उन्होंने रिजवान,आसिफ अली और खुशदिल शाह को आउट किया पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 55 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।श्रीलंका को पहले ओवर में ही 2 रन पर पहला झटका कुसल मेंडीस के रूप में लगा नसीम ने मेंडीस को क्लीन बोल्ड कर दिया। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बी राजपक्षे ने 45 गेंदों पर 71 रनों की शानदार पारी खेली राजपक्षे ने 45 गेंदों पर 6 चौको व तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाए वही हसरंगा ने 21 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। श्रीलंका ने कुल 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया ।

पाकिस्तान की ओर से हैरिस रहुफ ने 3 विकेट झटके वही नसीम शाह,शादाब खान और इफ्तिखार अहमद को एक-एक विकेट मिला।

170 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत भी खराब रही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 5 रन बनाकर आउट हुए तो वही फखर ज़मान शून्य पर आउट हुए पाकिस्तान की लड़खड़ाती पारी को रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने संभाला। पाकिस्तान की ओर से रिजवान ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए वहीं इफ्तिखार अहमद ने 32 रनों की पारी खेली श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जबर्दस्त गेंदबाजी का नजारा पेश किया प्रमोद मधुसेन ने 4 ओवर में 34 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके वही वह हसरंगा ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट अपने नाम की है।श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजी धराशाई हो गई और 20 ओवर में 147 रनों पर पाकिस्तान की टीम ऑल आउट हो गई।

इस प्रकार श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल में 23 रनों से जीत कर अपने नाम किया। 2014 के बाद श्रीलंका ने एक बार फिर एशिया कप टूर्नामेंट अपने नाम किया हैं।

Share to...