एशिया कप 2022 का शनिवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से आगाज हुआ। एशिया कप के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला।अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर पहला मुकाबला अपने नाम कर बड़ा उलटफेर कर दिया।
एशिया कप के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 105 रन ही बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 11वे ओवर की पहली गेंद पर ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री लंकाई टीम 19.4 ओवर में 105 रन बनाकर आलआउट हो गईं। श्री लंकाई बल्लेबाजी अफगानिस्तान टीम की गेंदबाजी के सामने धराशाई हो गई। श्रीलंका टीम की और से सबसे ज्यादा 38 रन बी राजपक्षा ने बनाये साथ ही सी करुणारत्ने ने 31 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए इसके साथ ही मुजीब और नबी ने 2-2 विकेट लिए ऒर श्रीलंकाई बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।
गेंदबाजो के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अफगानिस्तान ने पहली बार टी20 मैच में श्रीलंका को हराया।अफगानिस्तान टीम की और से सबसे ज्यादा रन रहमनुल्लाह गुरबाज ने बनाएं वही हजरतुल्लाह जजई ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली। इब्राहिम जादरान 15 रन बनाकर रनआउट हो गए नजीबुल्लाह जादरान 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।
एशिया कप में पहले ही मैच में अफगानिस्तान टीम ने बड़ा उलटफेर कर सबको चौका दिया।
एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होगा, जिस पर पूरे विश्व के क्रिकेटप्रेमियों की नजर हैं।
भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर क्रिकेटप्रेमी खासे उत्सुक हैं। दुबई में आज भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा महामुकाबला।

More Stories
पैरालंपिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार
विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप–2024 लीमा पेरू में, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के 5 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता