देश के स्टार जैवलिन थ्रोअर ओलंपिक चेम्पियन नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में इतिहास रच दिया और अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल की।
लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ मीट का टाइटल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है।
नीरज चोपड़ा ने 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख में होने वाली डायमंड लीग के फाइनल्स में भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।
वहीं दूसरे स्थान पर टोक्यों ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाजलेच 85.88 मीटर और तीसरे स्थान पर यूएसए के कर्टिस ने 83.72 के साथ अपना स्थान बनाया।
अपने पहले प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 89.09 मीटर दूर जैवलिन फेंका। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर दूर जैवलिन फेंका। तीसरे में नीरज चोपड़ा ने अटेंप स्किप किया। वहीं चौथे प्रयास में फाउल करार दिया गया, जबकि, पांचवें अटेंप में नीरज चोपड़ा ने दूर रहने का फैसला लिया। अपने अंतिम प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 80.04 मीटर थ्रो फेंका।
इसी के साथ नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर गए हैं।

More Stories
पैरालंपिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार
विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप–2024 लीमा पेरू में, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के 5 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता