April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल बने पहले भारतीय एथलीट

भारत के गोल्डन बॉय ने जीता सिल्वर मेडल,बने पहले भारतीय जिसने हासिल किया यह मुकाम,भारत को करीब 19 साल बाद मिला इस इवेंट में मेडल देशभर में खुशी का माहौल

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक ओर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोल्डन बॉय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में सिल्वर मेडम जीता हैं। नीरज ने 88.13 मीटर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने जीता उन्होंने 90.46 मीटर भाला फेंका।

इसी इवेंट में भारत के रोहित यादव ने भी हिस्सा लिया रोहित 78.72 मीटर भाला फेंककर 10वे स्थान पर रहे।

मेडल जितने के बाद नीरज चोपड़ा ने खुशी जाहिर की ओर भारतीयों की आन बान शान तिरंगे को लेकर पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया ओर दर्शको का आभार जताया।

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 39 साल से चल रही चेम्पियनशिप में भारत का गोल्ड जितने का सपना भले ही पूरा नही हुआ पर भारत ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है। नीरज इस चेम्पियनशिप में सिल्वर जितने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए है।

गोल्डन बाय के वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने से देशभर में खुशी की लहर है। देश भर के खिलाड़ी व राजनेता नीरज को बधाई सन्देश दे रहै हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर गोल्डन बाय के इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है । पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक नीरज द्वारा एक ओर बड़ी उपलब्धि हासिल की इसके लिए उन्हें बहुत बहुत बधाई। यह भारतीय खेलो के लिए एक विशेष क्षण हैं। नीरज को उनके आगामी प्रयासो के लिए शुभकामनाएं।

Share to...