May 4, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय चाय को बदनाम करने के लिए विदेश में रची गई साजिश : पीएम मोदी

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम (Assam) के दौरे पर हैं, यहां उन्होंने सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में असोम माला कार्यक्रम को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। यहां एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने टूलकिट खुलासे पर हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि षडयंत्रकारी दुनियाभर में भारतीय चाय की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने किसान आंदोलन के टूलकिट खुलासे पर कहा कि कुछ लोग इतना नीचे गिर गए हैं कि भारतीय चाय की छवि को भी नहीं छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रेटा थनबर्ग के टूलकिट खुलासे पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दस्तावेज सामने आए हैं। ये दस्तावेज ये बताते हैं कि विदेश में बैठी ताकतें चाय के साथ भारत की जो पहचान जुड़ी है, उस पर हमला करने की फिराक में है।

प्रधानमंत्री ने राज्य में असम माला कार्यक्रम को लॉन्च कर दिया है, यह योजना राज्य के राजमार्गों और प्रमुख जिलों की सड़कों को विकसित करने के लिए बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत सड़कों के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा।

Share to...