Jammu Kashmir : जम्मू के कुंजवानी में शनिवार को सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मुस्तफा के आतंकी (Terror) को जिंदा पकड़ लिया। यह कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का सहयोगी संगठन है। आतंकी की पहचान हिदयातुल्लाह मलिक के रूप में हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि स्पेशल इनपुट के बाद जम्मू और अनंतनाग पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की।
जवाबी कार्यवाही के बाद उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि मलिक के पास से एक पिस्टल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। श्रीनगर के चांपोरा इलाके में आतंकियों ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स को निशाना बनाया। इस दौरान एक जवान के घायल होने की खबर है। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि फायरिंग में कॉन्स्टेबल मनोज कुमार यादव घायल हुए हैं। आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

More Stories
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल