चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। अरविंद केजरीवाल ने वकीलों के एक कार्यक्रम में कहा था कि उनकी सरकार कोर्ट परिसर में भी मोहल्ला क्लीनिक बनाने को तैयार है। चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि वे चुनाव आचार संहिता का ध्यान रखें।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र के आधार हैं। इसमें मतदाताओं के बीच अपनी नीतियों तथा कार्यक्रमों को रखने के लिए सभी उम्मीदवारों तथा सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर और बराबरी का स्तर प्रदान किया जाता है। इस संदर्भ में आदर्श आचार संहिता का उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों के लिए बराबरी का समान स्तर उपलब्ध कराना प्रचार, अभियान को निष्पक्ष तथा स्वस्थ्य रखना, दलों के बीच झगड़ों तथा विवादों को टालना है।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा